पालीवाल कालोनी में 20 लाख से होगा यादव धर्मशाला मार्ग का निर्माण

पालीवाल कॉलोनी स्थित यादव धर्मशाला मार्ग के निर्माण के लिए गुरुवार को नपाध्यक्ष मनमोहन साहू ने भूमिपूजन किया। लगभग 20 लाख रु की लागत से बनने वाली यह सीसी करीब सड़क दौ सौ पचास मीटर लंबी एवं पांच मीटर चौड़ी बनेगी। इस सड़क के साथ दोनों ओर बड़ी नालियों का भी निर्माण किया जाएगा। इस अवसर पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों के साथ सीसी मार्ग के भूमिपूजन कर रहे स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि सचिन शर्मा ने वार्ड की महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण के लिए विधायक उमाकांत शर्मा एवं नगर पालिका का परिषद धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि पार्षद बनने के बाद से ही वह संपूर्ण कॉलोनी के मार्गो को बनवाने के लिए प्रयासरत है इसके लिए पहले यह रहने वाले परिवारों के मकानों के नामांतरण प्रक्रिया करवाकर नगरपालिका को कर की राशि एवं अवैध कॉलोनाइजर शुल्क भी जमा करवाई गई। इसके साथ ही वार्ड की सड़के बनाने काम भी प्रारंभ किया गया। कॉलोनी के मुख्य मार्ग से यादव समाज की धर्मशाला तक पहली बार बनने वाली यह सड़क अंतिम सड़क हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नपा उपाध्यक्ष मनोज साईनाथ,हरिचरण शर्मा,नरेंद्र रावेरकर, डॉ राजा सिंह यादव सीएमओ रामप्रकाश साहू सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!