सिरोंज – स्वर्गीय श्री लक्ष्मीकांत जी शर्मा की पुण्य स्मृति में माधव ग्रुप, सिरोंज के तत्वावधान में नगर सिरोंज के सांदीपनि विद्यालय मैदान में आयोजित प्रथम लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री उमाकान्त शर्मा उपस्थित रहे।विधायक श्री उमाकान्त शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उज्जैन–छाबड़ा से पधारी टीमों सहित सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका स्वागत किया एवं खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात मुख्य अतिथि विधायक श्री शर्मा द्वारा मैच का टॉस कराया गया, जिससे टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ हुआ।अपने संबोधन में विधायक श्री उमाकान्त शर्मा ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण व नगर क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने स्व. श्री लक्ष्मीकांत जी शर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए माधव ग्रुप सिरोंज के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।आयोजन समिति ने जानकारी दी कि यह टूर्नामेंट स्व. श्री लक्ष्मीकांत जी शर्मा की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने तथा क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की मजबूत टीमें भाग ले रही हैं, जिससे मुकाबले रोमांचक हो रहे हैं।मैच के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री मनमोहन साहू, श्री घनश्यामशरण त्यागी माधव ग्रुप के संरक्षक श्री राहुल त्यागी, श्री संजू सोनी, श्री रिंकू यादव, श्री रोहिताश्व शर्मा, प्राचार्य श्री महेश ताम्रकार सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण, युवा साथी उपस्थित थे।


खिलाड़ियों से मिलते हुए विधायक शर्मा
