ग्राम पंचायत उदयपुर में “हजारिया महादेव” मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न ।

ग्राम पंचायत उदयपुर स्थित प्राचीन शिव धाम में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब “हजारिया महादेव” मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।ग्राम उदयपुर का ऐतिहासिक “श्री नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर” भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित राष्ट्रीय महत्व का स्मारक है, जिसे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित किया गया है। यह मंदिर अपनी प्राचीन स्थापत्य कला और ऐतिहासिक महत्ता के कारण क्षेत्र में विशेष पहचान रखता है।इसी पवित्र धाम में स्थित अद्भुत “हजारिया महादेव मंदिर” अपनी अनूठी विशेषता के लिए प्रसिद्ध है। यहां स्थापित शिवलिंग में एक ही शिवलिंग के भीतर हजारों लघु शिवलिंगों की आकृतियां निर्मित हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आस्था का केंद्र है। मंदिर के पुनः निर्माण कार्य के उपरांत भाजपा वरिष्ठ नेता वा सांसद प्रतिनिधि मानसिंह रघुवंशी द्वारा सपरिवार विधि-विधान से महायज्ञ का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विधिवत प्राण प्रतिष्ठा, नंदी स्थापना, कन्या भोज, ब्राह्मण भोज एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र महात्माओं एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण बना रहा।ग्रामवासियों ने मंदिर के पुनर्निर्माण और भव्य आयोजन के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा इसे क्षेत्र के धार्मिक एवं सांस्कृतिक गौरव से जोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!